दाड़लाघाट: ग्राम पंचायत बेरल में मनाया गया आज़ादी का अमृत महोत्सव
( words)
ग्राम पंचायत बेरल के द्वारा 75वा स्वतंत्र दिवस के उपलक्ष पर ध्वजारोहण का आयोजन किया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत बेरल के सभी सदस्य व सभी ग्रामवासी मौजूद रहे। पंचायत प्रधान ललिता द्वारा ध्वजारोहण का शुभारंभ किया गया। इस आयोजन को बड़ी धूमधाम से मनाया गया। वहीं नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत बागा करोग ने भी 75वें स्वतंत्रता को बड़ी धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान बेरल अजित सेन, बागा प्रधान सुरेंद्रा, उपप्रधान श्याम लाल, पंचायत सचिव बेरल वंदना गुप्ता, बागा कंधर सचिव मदन एवं सभी ग्रामीण लोग उपस्थित रहे।
