शोघी में बस और बाइक की टक्कर, बाइक सवार युवक की मौत
( words)
शिमला के शोधी में आशियाना रेस्टोरेंट के पास एक बाइक निज़ी बस से टक्करा गई। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई है जबकि दूसरा घायल है। मृतक की पहचान राजेश कुमार निवासी गांव घटा धार जिला सिरमौर के रूप में हुई है। जबकि घायल व्यक्ति कृपाराम को सीएचसी शोधी से आईजीएमसी हॉस्पिटल ले जाया गया है। निजी बस नंबर HP-62-7484 और बाइक HP-63B 5673 की टक्कर हुई है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
