कुनिहार: अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई अर्की ने प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी ठाकुर से की मुलाकात
( words)
बुधवार को अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ इकाई अर्की के पदाधिकारी व सदस्य जिला अध्यक्ष जय किशन ठाकुर की अध्यक्षता में नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ अश्वनी ठाकुर से मिले। उन्होंने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई व शुभकामनाएं दी। अर्की इकाई की कार्यकारणी से इकाई अध्यक्ष अनिल शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, महामन्त्री परमिंदर वर्मा, कार्यकारणी सदस्य वीरेंद्र वर्मा व सुनील ठाकुर मौजूद रहे।