राजगढ़ महाविद्यालय परिसर में चलाया गया स्वच्छ भारत अभियान
राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ की एनएसएस इकाई द्वारा स्वच्छता अभियान के दूसरे चरण में शनिवार स्वयं सेवियों ने कॉलेज के प्रांगण की सफाई के साथ साथ सिंगल यूज प्लास्टिक को भी एकत्रित किया | प्राचार्या प्रोफेसर निवेदिता पाठक ने अपने संदेश में छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छ शरीर में ही स्वस्थ मन वास करता है तथा इस अभियान में कार्यरत एनएसएस स्वयं सेवियों की प्रशंसा की। एनएसएस अधिकारी डॉक्टर जगदीप वर्मा ने छात्रों को इस स्वच्छ भारत अभियान को अपने महाविद्यालय तक सीमित ना रख कर अपने आसपास के गांवों में भी इस अभियान को चलाने का आह्वान किया ताकि एक स्वस्थ और सुदृढ़ राष्ट्र निर्माण के लिए जनमानस की भूमिका को भी सुनिश्चित किया जा सके।
महाविद्यालय में गणित के प्राध्यापक डॉ राजीव भंडारी ने बतौर रिसोर्स पर्सन अपने संबोधन में कहा कि आस पास सफाई रखना हमारा कर्त्तव्य है और और स्वयसेवी होने के नाते हमें दुसरो को भी प्रोत्साहित करना चाहिये।
