कुनिहार:- सिहांवाँ स्कूल की महिला कर्मचारी हुई कोरोना संक्रमित,स्कूल में मचा हड़कपं | Kunihar Solan News
कुनिहार के मिडल स्कूल सिहांवाँ में स्कूल की चपरासी के कोरोना पॉजिटिव आने से स्कूल में पढ़ रहे बच्चों व अभिभावकों एवं स्कूल प्रबंधन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार मिडल स्कूल सिहांवाँ में चपरासी के पद पर कार्यरत महिला की तबियत खराब होने के कारण जब महिला सी एच कुनिहार पहुंची तो वहां कोरोना का टैस्ट किया तो महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।स्वास्थ्य विभाग द्वारा महिला को 108 एम्बुलेंस में उसके घर पहुंचाकर 14 दिन के लिए कवरन्टीन कर दिया गया। महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के कारण शनिवार को स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कृष्ण चन्द वर्मा व टीम द्वारा स्कूल के 3 स्टाफ व 28 बच्चों के कोरोना टैस्ट किये गए जिसमे सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। जिससे स्कूल प्रबंधन व अभिभावकों ने राहत की सांस ली। स्वास्थ्य पर्यवेक्षक ने बताया कि महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के कारण महिला को 14 दिनों को होम कवरन्टीन कर दिया गया है व स्कूली बच्चों व स्टाफ के सैम्पल लिए गए जिसमे सभी की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई। एहतियात के तौर पर स्कूल प्रबन्धन द्वारा विद्यालय को सेनेटाइज किया जा रहा है।
Kunihar Solan News
