सिरमौर: पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष स्वर्गीय मास्टर सन्नू राम चौहान की माता का निधन
( words)
संगड़ाह। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष स्वर्गीय मास्टर सन्नू राम चौहान की माता नागटी देवी (110) का बुधवार हो निधन हो गया है। ग्राम पंचायत भराड़ी के निवासी वयोवृद्ध महिला नागटी देवी बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गई। उनके निधन पर चूड़ेश्वर सेवा समिति संस्थापक लाला तुलसीराम ठाकुर एवं सुनील कमल स्थानीय पूर्व विधायक हिरदाराम चौहान, पूर्व भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल, आजाद कांग्रेसी विधायक श्रीरेणुका विधानसभा क्षेत्र विनय कुमार, पूर्व जिला परिषद सदस्य शिवचंद चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, भाजपा प्रत्याशी बलवीर सिंह, प्रोफेसर बलदेव सिंह ने दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए संवेदना व्यक्त की।