सोलन: आदर्श स्कूल धुंदन में बताया संविधान का महत्व
दाड़लाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में सभा का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रवक्ता राजनीति शास्त्र सुरेंद्र कुमार ने आजादी का महोत्सव संविधान दिवस पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि आज पूरा देश आजादी का महोत्सव मना रहा है। आजादी का महोत्सव प्रगतिशील भारत के 75 वर्ष और इसके लोगों के संस्कृति और उपलब्धियों के गौरवशाली इतिहास को याद करने के लिए भारत सरकार की एक पहल है। आजादी अपने आप में मन को प्रफुल्लित और उत्साहित करने वाला भाव है। संविधान हमारी उसी आजादी का एक लिखित दस्तावेज है जो हमारे लिए सारे अधिकारों की गारंटी देता है। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रवक्ता नरेंद्र कपिला, नरेंद्र लाल, अमर सिंह वर्मा, जय प्रकाश मिश्रा, अनीता कौंडल, नरेंद्र कुमार, धनी राम, सुरेन्द्र कुमार, विनोद कुमार, राकेश कुमार, सुमन, नीलम, धर्म दत्त, पूनम, मंजू, अंजना, संतोष, प्रवीन, विजय सहित कई मौजूद रहे।
