पंद्ररा सौ मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जितने वाले शिवम शर्मा का पंचरुखी पहुँचने पर हुआ भव्य स्वागत

इंडियन नॉर्थ जोन एथलेटिक चैंपियनशिप 2022 का आयोजन करनाल हरियाणा में किया गया। जिसमें पंजाब, हरियाणा, जम्मू कश्मीर, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, झारखंड, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, राज्य से आए धावकों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में पंद्रह सौ मीटर की दौड़ में हिमाचल प्रदेश से शिवम शर्मा ने स्वर्ण पदक हासिल किया। शिवम शर्मा हिमाचल प्रदेश, जिला कांगड़ा के पचरुखी गांव बियाड़ा के रहने वाले हैं तथा पिछले कई वर्षों से लगातार कई प्रतियोगिताओं को अपने नाम करवा चुके हैं। 20 वर्षीय शिवम शर्मा धर्मशाला डिग्री कॉलेज में द्वितीय वर्ष के छात्र हैं, तथा एक गरीब परिवार से संबंध रखते हैं। उनके पिता मनोज कुमार किसान है तथा दूध बेचकर शिवम को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ा रहे हैं। वही आज शिवम शर्मा का पंचरुखी बाजार में पहुँचने पर भव्य स्वागत किया गया।