किन्नौर : गांव बारंग का दौरा करने पहुंचे हिमाचल प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी
( words)
हिमाचल प्रदेश वन निगम उपाध्यक्ष सूरत नेगी ने कल्पा तहसील के अंतर्गत पड़ते गांव बारंग का दौरा किया। इस दौरान उनका ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों को नगदी फसल को सड़क तक पहुंचाने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था, लोगों की मांग थी कि चुलदारंग से पुल तक राजजुमार्ग स्पेन शुरू किया जाए। इसी कड़ी में सूरत नेगी नेबारंग पुल से चुलदारंग (डोरगानदेन) तक 52 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली 1800 मीटर लम्बी सपैन परियोजना का शिलान्यास किया। इस परियोजना से लगभग आधा गांव लाभान्वित होगा। इस दौरान ग्रामीणों ने इनका धन्यवाद किया और अन्य समस्याओं के बारे में भी अवगत करवाया। सूरत नेगी ने विभिन्न मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।