कसुम्पटी में सुरेश भारद्वाज विकास की आस बनकर उभरे
रचना झीना शर्मा (कसुम्पटी मंडल भाजपा की उपाध्यक्ष)
हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव का दौर जारी है। हिमाचल प्रदेश में 5 वर्ष भारतीय जनता पार्टी ने सफलता से सरकार चलाई, प्रदेश का नेतृत्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने किया। हिमाचल प्रदेश में लगातार डबल इंजन की सरकार ने हिमाचल को शिखर पर पहुंचाने का काम किया है। प्रदेश की समस्याओं को हल किया। प्रदेश में 2 वर्ष से अधिक समय तक कोरोना के संकट से निपटने का काम किया। हिमाचल प्रदेश में विकास की रफ्तार को रुकने नहीं दिया। इसे हिमाचल प्रदेश के भाजपा नेतृत्व की खूबी कहा जा सकता है कि संकट के दौर में भी जहां सरकार लोगों के स्वास्थ्य व उनकी सुविधाओं के लिए उनकी सुरक्षा के लिए काम करती रही, वही भारतीय जनता पार्टी का संगठन जनता के बीच रहकर सेवा के काम को आगे बढ़ाता रहा है। हिमाचल प्रदेश में निश्चित रूप से भारतीय जनता पार्टी का बेहतर संगठन है, बेहतर रणनीति है।
विधानसभा चुनाव अपने आप में हर दल के लिए महत्वपूर्ण रहते हैं। यह कठिन भी होते है, और जनता के मूड पर निर्भर भी करते है। 5 वर्ष भाजपा नेतृत्व ने परीक्षा दी है और उसके बाद अब यह चुनाव के 25 दिन मेहनत के रहते हैं और यही परीक्षा का परिणाम भी देते हैं। यही फ़र्ज़ रहता है कि ईमानदारी, कर्मठता के साथ काम किया जाए ,मेहनत की जाए, जनता के बीच जाए और जनता का जनादेश जो भी रहता है ,वह स्वीकार होता है। हिमाचल प्रदेश में इस बार का विधानसभा चुनाव अनेक मायनों में महत्वपूर्ण है। यह चुनाव विकास पर लड़ा जा रहा है। मैं अपने लेख में अलग से एक नेता व क्षेत्र की बात कर रही हूँ। ऐसा नेता जिसे हमने संघर्ष से बढ़ते देखा है, काम करते देखा है। जी हां, हिमाचल प्रदेश में बड़े नेताओं की बात की जाए तो हिमाचल के बड़े नेताओं में शुमार सुरेश भारद्वाज ने बिना राजनीतिक परिवारिक पृष्ठभूमि के, अपने विचारों से अपने संघर्ष से अपनी विचारधारा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़कर, विद्यार्थी परिषद से लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा से होते हुए ,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष के सर्वोच्च पद तक पहुंच कर अपना नाम बनाया, पहचान बनाई और उस पहचान को भाजपा नेतृत्व में देश में स्थापित किया। सुरेश भारद्वाज स्पष्ट राजनीति करते हैं, स्पष्ट बात बोलते हैं। हिमाचल प्रदेश में बतौर मंत्री उन्होंने सफलता के साथ काम किया है। उन्होंने संसदीय कार्य मंत्री होने के नाते विधानसभा के संचालन में अहम भूमिका निभाई। शिक्षा मंत्री व सहकारिता मंत्री के नाते बेहतर काम किया। कानून मंत्री के नाते उन्होंने बेहतरीन काम किया। शहरी विकास मंत्री होने के नाते उन्होंने हिमाचल प्रदेश के शहरों को स्मार्ट बनाने के लिए परियोजनाएं शुरू की।
सुरेश भारद्वाज ने शिमला के विकास के लिए करोड़ों रुपए की योजनाएं शुरू की। प्रदेश की सरकार में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का उन्हें समर्थन प्राप्त हुआ। केंद्र सरकार का सहयोग मिला और पहाड़ों की रानी शिमला को आगे बढ़ाने के लिए ऐतिहासिक ही नहीं बल्कि लीक से हटकर के योजनाएं बनाकर के योजनाओं को जमीन पर उतारने का काम मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा किया गया, जिसका गवाह शिमला बन रहा है। सुरेश भारद्वाज शिमला का नेतृत्व है, प्रदेश का नेतृत्व में बड़े नेता में शुमार हैं, इस विधानसभा चुनाव में पार्टी के नेतृत्व ने उन्हें कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बनाया है। कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र भाजपा का एक समय गढ़ रहा है। भाजपा लगातार जीत दर्ज करती रही है, लेकिन पिछले 20 वर्षों से भारतीय जनता पार्टी जहां जीत से दूर है, कारण अनेकानेक हो सकते हैं। परन्तु भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने कभी कमी नहीं रखी। जनता के बीच जाकर के अपनी बात रखी है। मतदाता लोकतंत्र की मजबूती है, मतदाता की जय जयकार होती है। राजनीतिक दलों का काम मतदाता के पास जाना होता है और मतदाता अपने विवेक से निर्णय करता है। हिमाचल प्रदेश कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र इस बार हॉट सीट के रूप में है, क्योंकि यहां से विकास की पहचान बने भाजपा के नेता सुरेश भारद्वाज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से प्रत्याशी है, पार्टी के निर्णय को उन्होंने सहर्ष स्वीकार किया, कसुम्पटी मंडल भाजपा के समस्त नेतृत्व ने उनका स्वागत किया। एकजुट होकर के सब उनके साथ चले है।
जनता के बीच सुरेश भारद्वाज की पहचान एक विकास पुरुष की तरह है, कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र के निवासी रहे और कसुम्पटी में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाने में उन्होंने अपना जहां विभागीय सहयोग किया ,वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री से समय-समय पर कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की समस्याओं को हल करने में अपना योगदान दिया है, इसलिए सुरेश भारद्वाज द्वारा किया गया विकास कार्य ही आज हमारी ताकत है। हम जनता के बीच यह बात रख रहे हैं कि विकास की पहचान नेता को आगे बढ़ाएं,जो कसुम्पटी की आस सुरेश भारद्वाज बने हैं विकास के लिए, इसलिए जनता के बीच जाकर जहां सुरेश भारद्वाज के लिए जनसमर्थन जुटाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं सुरेश भारद्वाज कड़ी मेहनत करते हुए लगातार जनसंपर्क अभियान को तेज किए हुए हैं और भारतीय जनता पार्टी मंडल के सभी नेता सभी कार्यकर्ता सभी पदाधिकारी अपने अपने स्तर पर उनका सहयोग कर रहे हैं। बुजुर्गों का सहयोग मिल रहा है, युवाओं का जोश मिल रहा है व महिला शक्ति आगे बढ़ रही है। इसलिए कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र का चुनाव अपने आप में महत्वपूर्ण है और आज इस लेख में मैं इसलिए विशेष रूप से कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र की चर्चा कर रही हूं क्योंकि यह विधानसभा क्षेत्र रिवाज बदलने के लिए अपना योगदान देने हेतु आगे बढ़ रहा है। हम सबका काम मेहनत करना है जनता तक पहुंचना है, सुरेश भारद्वाज के विजन को घर-घर तक पहुंचाना है।
भारतीय जनता पार्टी के डबल इंजन की सरकार के कामों को लोगों ने देखा है, उन कामों का लाभ घर-घर को मिला है, सहारा योजना, पेंशन योजना, हिम केयर कार्ड ,उज्जवला योजना सहित अनेक ऐसी योजनाएं जिनका लाभ प्रदेश की सरकार के कारण से जनता तक पहुंचा। 125 बिजली के फ्री,गांव में पानी का बिल फ्री ,विकास के नए संस्थान बनाना विकास के लिए नई सोच के साथ काम करना यह कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र में सुरेश भारद्वाज के मार्गदर्शन में प्रदेश की सरकार ने किया है। हमें यकीन है कि विधानसभा क्षेत्र रिवाज बदलने की ओर आगे बढ़कर ट्रिपल इंजन स्थापित करेगा विकास के लिए। केंद्र, प्रदेश व कसुम्पटी में कमल चुनाव चिन्ह रहेगा और कसुम्पटी विकास में सुरेश भारद्वाज जी के नेतृत्व में आगे बढ़ेगा।
हौसले ,उड़ान हमारी अभी बाकी है,
कदम जो बढ़ गए हैं वो मंजिल तक पहुंचना बाकी हैं,
आसमान को नापना बाकी है,
कसुम्पटी के हालात को बदलना बाकी है,
कसुम्पटी की तकदीर व तस्वीर को बनाना है,
सुरेश भारद्वाज को आगे लाना है।
(रचना झीना शर्मा स्वतंत्र लेखिका है। यह उनके स्वतंत्र विचार है।)
