सेंट पॉल विद्यालय पालमपुर में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल कूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
( words)
पालमपुर के सेंट पॉल स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम व खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सांस्कृतिक आयोजन के साथ हुआ। वहीं इस दौरान छात्रों ने अनेक खेलों को कलात्मक विधि से खेल कर सभी को प्रेरित किया। साथ ही छात्रों ने लेजियम, डम्बल, तथा रिबन ड्रिल से अध्यापकों, अभिभावकों तथा आए हुए अतिथियों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्यथिति गुरूवचन सिंह ने भी छात्रों को सम्बोधित किया। सभी प्रतियोगियों में अपनी भागीदारी के लिए तथा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने अपने वक्तव्य में मुख्यथिति डॉ अमित और गुरूवचन सिंह का आभार जताया।
