कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक ने बलारड़ू में आयोजित किया वित्तीय साक्षरता सप्ताह
( words)
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा अधवाणी-बलारड़ू वित्तीय साक्षरता सप्ताह 2023 के उपलक्ष में गाँव धनोट में कैंप लगाया गयाl इसमें गाँव की तीन महिला सहायता समूह के सदस्यों ने भाग लिया l तीनों ही समूह के सदस्यों को एक-एक लाख रुपये के ऋण प्रदान किये गये l कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक शाखा आधवाणी-बलारड़ू के शाखा प्रबन्धक रविन्द्र कुमार राणा ने सक्रीय बचत और बजट का निर्माण कैसे किया जाये, डिजिटल वित्तीय सेवाओं का इस्तेमाल कैसे विवेक पूर्ण तरीके से किया जाये तथा सरकार द्वारा नाबार्ड के माध्यम से चलाई गई योजनाओं के बारे में जानकारी दी l वहीं जय लक्ष्मी, जय माँ ज्वाला व शिव शक्ति स्वयं सहायता समुह के सदस्यों ने कांगड़ा बैंक का आभार व्यक्त किया।
