साेलन : 196 पदों के लिए साक्षात्कार पहली जून को
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
मैसर्ज़ कोसमो फैराईटस प्राईवेट लिमिटेड, मैसजर् शिवालिक एग्रो प्रोडक्टस प्राईवेट लिमिटेड परवाणु, मैसजर् शिवाथेने लिनोपैक परवाणु, मैसजर् मिलीनियम इलैक्टॉनिक परवाणू, आरएस पॉलीमर्ज परवाणु, मैसजर् ग्रराईडवेल नोरटन लिमिटेड, बरोटीवाला तथा मैसजर् माईक्रोटेक बालाजी पॉवरट्रानिकस प्राईवेट लिमिटेड परवाणु में विभिन्न प्रकार के 196 पद पर भर्ती की जा रही है। यह जानकारी आज यहां जिला रोजगार अधिकारी संदीप ठाकुर ने दी।
उन्होंने कहा कि इन 196 पदों के लिए श्रम एवं रोजगार विभाग द्वारा कैंपस इंटरव्यू प्रथम जून, 2022 को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सनावर (कसौली) में प्रातः 10.00 बजे से आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाणपत्रों राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सनावर (कसौली) में पहुंचकर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी के लिए मोबाईल नंबर 94188-18977, 70180-23273 तथा 70181-14170 पर संपर्क कर सकते हैं।
