पांवटा साहिब से 2 शव बरामद, एक की नहीं हुई पहचान
वीरवार सुबह पांवटा साहिब में यमुना नदी के किनारे पुलिस को एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। जिसके पश्चात व्यक्ति को सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। व्यक्ति की पहचान कल्लू , उम्र 52 वर्ष निवासी मानपुर, पांवटा साहिब के रूप में हुई है। बताया जा रहा है की व्यक्ति वीरवार सुबह यमुना नदी के किनारे बेसुध अवस्था में मिला, जिसकी सूचना लोगों ने स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसे सिविल अस्पताल लेकर गई लेकिन यहां पहुंचने से पहले ही व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। मौत के असली कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं दूसरी तरफ इछाड़ी डैम में एक तैरता हुआ शव मिला, जिसे पुरुवाला पुलिस पांवटा साहिब लेकर पहुंची। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है। सिविल अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि पुलिस को हिमाचल-उत्तराखंड सीमा पर इछाड़ी डैम में एक लाश मिली है लेकिन शव की फिलहाल कोई पहचान नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शव गृह में रखा गया है।