ढुलान, परिवहन कार्य व मजदूरी दरों के लिए निविदाएं 20 मार्च तक आमंत्रित
राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के विभिन्न थोक गोदामों तक आवश्यक वस्तुओं की ढुलान व परिवहन दरों तथा जिले के विभिन्न गोदामों में मजदूरी दरों को निर्धारित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई है। यह जानकारी जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक मिलाप शांडिल ने दी। उन्होंने कहा कि निविदाएं 20 मार्च, 2020 तक प्रातः 11.00 बजे तक आमन्त्रित की गई हैं। ढुलान तथा पविरहन कार्य के लिए निविदाएं इसी दिन दोपहर 2.30 बजे तथा मजदूरी कार्य की निविदाएं इसी दिन सांय 3.00 बजे उपायुक्त सोलन के समक्ष खोली जाएगी। मिलाप शांडिल ने कहा कि राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के थोक गोदामों चंबाघाट, कण्डाघाट, धर्मपुर, अर्की, नालागढ़ तथा रामशहर के लिए मजदूरी दरें निर्धारित करने के लिए निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। ढुलान व परिवहन कार्य के लिए निविदा प्रपत्र एक हजार रुपए तथा मजदूरी कार्य के लिए निविदा प्रपत्र एक सौ रुपए की राशि अदा करके जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति नियंत्रक कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। निविदादाता द्वारा फोटोस्टेट किया हुआ निविदा प्रपत्र मान्य नहीं होगा। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय दूरभाष संख्या 01792-224114 से संपर्क किया जा सकता है।
