जुआ खेलते हुए तीन गिरफ्तार, एक फरार, करीब 25 हज़ार की नकदी बरामद
सदर पुलिस थाना के तहत सोमवार को पुलिस ने जटोली के समीप कोठों स्कूल के नीचे की ओर घासनी में तीन लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार किया है जबकि भाजयुमो से निष्कासित जुआ खेलने का एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गया है। आरोपियों के कब्ज़े से पुलिस ने 24 हज़ार 900 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
यातायात पुलिस के मुख्या आरक्षी भगत सिंह जब जटोली के समीप गश्त पर थे तो उन्हें सूचना मिली की कोठों स्कूल के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर रेडिंग पार्टी तैयार की जाकर कोठो स्कूल से निचे घासनी में खुले स्थान पर चार व्यक्ति पैसों पर दाव लगाकर जुआ खेल रहे थे, जिन्होने हाथ में पकड़े ताश के पतो को निचे रखी ताश की ढेरी में मिला दिया तथा जुआ पर लगाए गए पैसों को भी ताश की ढेरी के ऊपर छोड़ दिए जिनमें से एक व्यक्ति मौका से भाग गया तथा बाकि तीनो व्यक्तियों को कर्मचारियों की सहायता से काबु किया गया जिन्होंने पूछने पर अपने-अपने नाम : जय सिंह निवासी गाँव डमरोग, रणजीत शर्मा निवासी गांव गलाना जिला शिमला व नरेन्द्र मैहता निवासी गांव कावगड़ी जिला सोलन बताए। मौका से भागने वाले व्यक्ति का नाम उपरोक्त तीनो व्यक्तियों ने देवेन्दर ठाकुर उर्फ बिन्द्रु गांव कावगड़ी जिला सोलन बताया। बताया जा रहा है की फरार आरोपी भाजयुमो से निष्कासित है और उस पर शराब तस्करी के भी आरोप हैं।
आरोपियों के कब्ज़े से पुलिस ने 24 हज़ार 900 रुपए नकद और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। पुलिस आरोपियों के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में ला रही है।
