प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के 25 अगस्त को होंगे चुनाव
प्रदेश सचिवालय कर्मचारी संघ के चुनाव 25 अगस्त को प्रदेश सचिवालय में होने है जिसके लिए नामांकन भरने का आज आखरी दिन था। यह चुनाव सात पदों के लिए होंगे। जिनमें अध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और कार्यकारी के नौ सदस्यों के लिए चुनाव होंगे। दो साल बाद होने वाले इस चुनाव के लिए दस अगस्त तक सदस्यता अभियान चलाया गया था। इस चुनाव में प्रदेश सचिवालय कर्मचारियों के अतिरिक्त लोक सेवा आयोग, राज्य लोकायुक्त, राजभवन सचिवालय के करीब 1200 कर्मचारी भाग लेंगे। 10 अगस्त से 16 अगस्त तक चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया होनी थी आज पूरी हो गई है।17 अगस्त को प्रत्याशी नाम वापस ले सकेंगे। 25 अगस्त को मतदान होगा और दोपहर बाद मतगणना होगी और परिणाम घोषित होगा। चुनाव के लिए उप सचिव वित्त प्रदीप जसवाल को मुख्य चुनाव अधिकारी और संतराज पोहारटा को सहायक चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। चुनाव लडऩे वाले उम्मीदवारों को 300 से 500 रुपये तक जमानत राशि जमा करनी होगी।
मुख्य चुनाव अधिकारी प्रदीप जसवाल ने बताया की अध्यक्ष पद के लिए कुल 4 लोगों ने नामांकन भरा है जिसमें पूर्व अध्यक्ष संजीव शर्मा भी शामिल है। उनके आलावा भूपेंदर सिंह, दयाल सिंह, और महेश कुमार ने भी नामंकन भरा है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए कुल 4 लोगों ने नामांकन भरा, जिनमें चानन सिंह मेहता, कमलजीत सिंह, राजेश धीमान और रमन शर्मा शामिल है। वंही उपाध्यक्ष पद के लिए प्रेम धर्म, राजेश धीमान, राजिंदर सिंह मियां और रमन शर्मा ने नामंकन भरा। महासचिव पद के लिए दयाल सिंह, कमल कृष्ण शर्मा, राजेश धीमान, राजिंदर सिंह मियां और महेश कुमार ने नामांकन भरा। संयुक्त सचिव पद के लिए धर्मेंदर पाल, महेन्दर कुमार, प्रकाश चंद और विजेंदर सिंह मैदान में उतरे है। केशियर के लिए कृष्णा ठाकुर, प्रकाश चंद, पवन धर्त्ता, राम पाल, संजय कुमार और सुरेंदर मोहन ने नामांकन भरा। कार्यपालक के लिए अमर सिंह काल्टा, दीपिका ठाकुर, कृष्णा ठाकुर, मनोज कुमार, नवनीत कुमार प्रीतम देव, रक्षित कुमार, रमेश चंद, राम पाल, संजय कुमार, विजय कुमार, विनोद कुमार ने नामांकन भरा।
