बिलासपुर में 27 जून से 24 जुलाई तक मनाया गया विश्व जनसंख्या पखवाड़ा
मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डाॅ प्रकाश दरोच ने बताया कि भारत जनसंख्या के आधार पर विश्व भर में दूसने नम्बर वाला बहुत बडा देश है इसी को मध्य नजर रखते हुए सरकार द्वारा जनसंख्या नियंत्रण के लिए हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी विश्व जनसंख्य दिवस 2020 के तहत बिलासपुर जिले में कोविड-19 को ध्यान में रखते हुए जनसंख्या पखवाडा बनाया गया जिसमें पहला दम्पति संपर्क पखवाडा जो 27 जून से 10 जुलाई तक व दूसरा जनसंख्या स्थिरता पखवाडा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक आयोजित किया गया।
उन्होंने बताया कि दम्पति संपर्क पखवाड़ा 27 जून से 10 जुलाई तक मनाया गया। इसके अन्तर्गत पात्र दम्पतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न तरीकों की जानकारी घर-घर जा कर स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्कस द्वारा मौखिक, हैंडबिल बांटकर व बैनरों के माध्यम से दी गई और इच्छुक पात्र दम्पतियों ने इन तरीकों में से परिवार नियोजन के लिए अपनी इच्छानुसार स्थाई और अस्थाई तरीकों का चयन किया।
उन्होंने बताया कि 11 जुलाई से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता पखवाडा मनाया गया। इसके अन्तर्गत पात्र दम्पतियों को परिवार नियोजन के विभिन्न स्थाई और अस्थाई तरीकों जो उन्होंने दम्पति संपर्क पखवाडा के अंतर्गत में चुने है, उन इच्छुक पात्र दम्पतियों को उन चुने हुए तरीकों की सेवाएं सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मुफ्त उपलब्ध करवाई गई। उन्होंने बताया कि इस पखवाडे में पूरे जिले में स्थाई तरीकों में 5 महिलाओं की नलबंदी की गई तथा अस्थाई तरीको में 3342 पुरुषों को 33425 निरोध वितरित गए। महिलाओं में ओ0पी0 1658 महिलाओं को, छाया 44 महिलाओं को ई.सी.पी 790 महिलाओं को, अन्तरा इन्जैक्शन 20 महिलाओं को लगाए गए तथा 231 महिलाओं को आई.यू.सी.डी व 76 महिलाओं को पी.पी.आई.यू.सी.डी (प्रसव के बाद) लगाई गई। उन्होंने आमजन को सन्देश देते हुए कहा कि “आपदा में भी परिवार नियोजन की तैयारी, सक्षम राष्ट्र और परिवार की पूरी जिम्मेवारी", “खुशहाल परिवार का मंतर-दो बच्चों में हो तीन साल का अन्तर”, “छोटा परिवार सुखी परिवार।"
