बी.ए, बी.कॉम प्रथम वर्ष के लिए 31 जुलाई तक करे आवेदन
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ( IGNOU) से सम्बंधित कोर्सेज बी ए, बी कॉम तथा डिप्लोमा कोर्सेज़ के लिए प्रथम वर्ष के लिए प्रवेश शुरू हो गया है जिसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई निर्धारित की गई है।
गणपति एजुकेशन सोसायटी कुनिहार के समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र के ऐसे अभियार्थी जो IGNOU विश्वविद्यालय से सम्बंधित उच्च शिक्षा ग्रहण करना चाहते है वे जल्द से जल्द आवेदन करें यह आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि यदि किसी अभियर्थियों को प्रवेश सम्बंधित कोई कठिनाई आ रही हो तो वे कुनिहार स्थित अध्ययन केंद्र गणपति एजुकेशनल सोसायटी नजदीक टेलीफोन एक्सचेंज कुनिहार से सम्पर्क कर सकते हैं।
समन्वयक रोशन लाल शर्मा ने बताया कि इस प्रवेश प्रक्रिया में IGNOU द्वारा ऐसे अभियार्थी जो sc/st श्रेणी में आते है उनके लिए मुफ्त शिक्षा का प्रावधान रखा गया है।
