गायत्री परिवार ट्रस्ट बिलासपुर को मंदिर निर्माण के लिए दिया 31 हजार रुपए का योगदान
शांतिकुंज हरिद्वार के अंतर्गत गायत्री परिवार ट्रस्ट बिलासपुर को मंदिर निर्माण हेतु, माता वैष्णो देवी एवं मंदाकिनी जी की मूर्ति स्थापना हेतु सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा ने अपनी ओर से 31000 रूपयों का योगदान दिया।
सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के कार्यालय में मंच के पदाधिकारियों के साथ गायत्री परिवार ट्रस्ट के जिला प्रमुख रमेश कुमार टंडन को इस राशि का चैक सौंपा। गौरतलब है कि सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर पंडित सत्यदेव शर्मा प्रदेश व देश की प्रमुख सामाजिक संस्थाओं को साथ लेकर हमेशा समाज के उन्नति व विकास के लिए हमेशा कटिबद्ध रहते हैं।
पंडित सत्यदेव शर्मा ने बताया कि रेनबो स्टार क्लब के सहयोग के साथ ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के अंतर्गत सितंबर माह के प्रथम सप्ताह से पूरे देश में नशा निवारण अभियान युद्ध स्तर पर किया जाएगा। इस मौके पर रेनबो स्टार क्लब के मुख्य सलाहकार एवं सर्वधर्म समभाव राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय महासचिव निर्मला राजपूत, राष्ट्रीय प्रवक्ता रेखा बिष्ट, सह संयोजक यासीन मिर्जा, सरदार प्रताप सिंह भल्ला, लाडली फाउंडेशन के जिला उपाध्यक्ष शालिनी शर्मा, रेनबो स्टार क्लब के संस्थापक ईशान अख्तर, प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता इंजीनियर नितिन शर्मा एवं नेहा वर्मा इत्यादि मौजूद थे।
