कुनिहार: 31 को होगी काली समाज सोलन यूनिट की बैठक
( words)
कुनिहार। हिमाचल प्रदेश कोली समाज जिला सोलन यूनिट की जिला स्तरीय बैठक शुक्रवार 31 दिसंबर को सुबह 11 बजे कुनिहार के महाराजा पदमसिंह मैमोरियल स्टेडियम के सभागार में आयोजित की जाएगी। यह जानकारी कोली समाज जिला सोलन यूनिट के प्रधान जगदीश सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही पिछले दिनों पंचायतीराज संस्थाओं में चुने गए स्वजातीय प्रधानों उप प्रधानों, वार्ड सदस्यों, बीडीसी सदस्यों व जिला परिषद सदस्य इस बैठक में जरूर भाग लें।
