प्रिंस गर्ग के नूरपरे दी नेहा गाने ने कमाये 33000 व्यूज
27 सितम्बर को लांच हुआ कलाकार प्रिंस गर्ग का गाना 'नूरपुरे दी नेहा' लोगों को खासा अच्छा लग रहा है। 'आइसुर स्टूडियो' के बैनर तले यूट्यूब पे लांच हुए 'नूरपरे दी नेहा 'गाने को अभी तक करीब 33000 हजार लोगों ने देख लिया है। प्रिंस गर्ग अपनी हास्यकलाकारी के लिए प्रसिद्ध है, परंतु प्रिंस गर्ग की गायन में भी बहुत दिलचस्पी है। इसी के चलते प्रिंस गर्ग ने यह गाना 27 सितम्बर को लांच किया। प्रिंस गर्ग के फैंस के बीच उनके गाने को लेकर खासा उत्साह देखा गया। जैसे ही गर्ग का गाना 'नूरपरे दी नेहा' लांच हुआ तो उनके फैंस ने सोशल मीडिया ऐप 'टिक टोक ' पर भी वीडियो बनाना शुरू कर दिया। वहीं बताते चले कि प्रिंस गर्ग एक नामी हस्ती है। इन्होंने हास्यकलाकारी के साथ- साथ गायन में भी अपनी छाप छोड़ना शुरू कर दी है। प्रिंस गर्ग देश के प्रथम गांव परागपुर-गरली के निवासी है।