राष्ट्रीय स्तरीय मिनी जम्बूरी में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने के लिए 34 सदस्यीय टीम रवाना
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स राष्ट्रीय मुख्यालय द्वारा राष्ट्रीय रोवर रेंजर मिनी जम्बूरी का आयोजन ब्रूनी, उड़ीसा में किया जाएगा। इस सात दिवसीय कार्यक्रम में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश के 3 कॉलेजों के 30 रोवर रेंजर व 4 व्यस्क भाग लेने के लिए रवाना हो चुके है। इस कार्यक्रम में राजकीय महाविद्यालय संजौली के 6 रोवर, 6 रेंजर, राजकीय महाविद्यालय करसोग से 6 रोवर, 6 रेंजर व राजकीय महाविद्यालय सोलन से 6 रेंजर भाग ले रहे है। प्रो.विशाल रोवर लीडर, महाविद्यालय संजौली हिम्मत ठाकुर, रोवर लीडर देव भूमि रोवर ओपन क्रू कुल्लू, सरोजनी बाली, गाइड कैप्टन जिला शिमला व राज्य मुख्यालय से स्पृहा कँवर उनके साथ बतौर इंचार्ज रहेंगे।
भारत स्काउट्स एवं गाइड्स हिमाचल प्रदेश के राज्य मुख्य आयुक्त व निर्देशक उच्च शिक्षा डॉ. अमरजीत कुमार शर्मा, राज्य आयुक्त(स्काउट्स), डॉ. के डी शर्मा, राज्य आयुक्त(गाइड्स) डॉ. अंजू शर्मा, राज्य कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, राज्य सचिव डॉ. राज कुमार, सेह सचिव मीनाक्षी सूद, राज्य मुख्यालय स्टाफ समेत सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं व बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई दी है।
