शिक्षा के क्षेत्र में 34 वर्षो तक अपनी सेवाएं देने वाले रूपराम हुए सेवानिवृत्त
( words)
वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनागुघाट में कार्यरत प्रधानाचार्य रूप राम शर्मा मगलवार को सेवा निर्वत हो गए। उन्होंने शिक्षा विभाग मे 34 वर्षो तक अपनी सेवाएं दी। इस दौरान उन्होंने गणित व विज्ञान विषयों पर रोचक विधी से पढ़ाने केे बहुत से तरीके विकसीत किए। इसके अतिरिक्त उन्होंने बाल आश्रम टुटी कंडी में लगभग 6 वर्ष तक पढ़ाया। उन्हें प्रदेश सरकार ने विद्यालय प्रमुख के नाते तीन बार स्वछता पुरस्कार से भी नवाजा। उन्होंने कहा कि वे सेवा निर्वति के बाद भी विभाग को नि:स्वार्थ सेवा देने को तैयार है। उन्होंने इस अवसर पर सभी अध्यापकों व साथियों का आभार प्रकट किया है।
