जल जीवन मिशन के अंतर्गत 5 महिलाओं को दिया जल जांच प्रशिक्षण
( words)
सोमवार 27 जुलाई को ग्राम पंचायत डांगरी विकास खंड सोलन में जल शक्ति विभाग मंडल सोलन के दिशा निर्देशानुसार बी.आर.सी जयदेव द्वारा जल जीवन मिशन के अंतर्गत उपरोक्त पंचायत में विशेष रूप से पांच महिलाओं को जल जांच प्रशिक्षण (FTK) फील्ड टेस्ट किट के माध्यम से दिया गया। साथ ही सभी से यह भी आग्रह किया गया कि पंचायत स्तर के सभी पेयजल स्त्रोतों को साफ सुथरा रखे ताकि सभी लोग जल जनित रोगों से सुरक्षित रहे।
