भाजयुमो 5 मंडलो में 50 जगह करेगा पौधरोपण कार्यक्रम : पवन ठाकुर
भाजयुमो जिला बिलासपुर की बैठक बुधवार को ऑनलाइन वेबक्स के माध्यम से हुई जिसमे ज़िला के सभी पदाधिकारी, मंडलो के अध्यक्ष व प्रदेश के पदाधिकारी ने अपनी उपस्थित दर्ज करवाई। यह जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के ज़िला प्रवक्ता पवन ठाकुर ने कहा कि बैठक में जिला के अध्यक्ष पंकज शर्मा ने आगामी कार्यकमों पर विस्तृत चर्चा करते हुए बताया कि युवा मोर्चा 24 जुलाई से 31 जुलाई तक ज़िला बिलासपुर के 5 मंडलो में 50 जगह पौधरोपण के कार्यक्रम करेगी व 5000 पौधे युवा मोर्चा लगाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रदेश में युवा मोर्चा इस कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में लेकर काम करेगा व प्रदेश में 75000 पौधे लगाकर एक इतिहास रचेगा। इस कार्यक्रम के लिए 5 मंडलों के लिए 5 प्रभारी भी नियुक्त किए जायँगे।
इस बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान ने युवा मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि युवा मोर्चा पार्टी का मुख्य अंग है और ये युवा मोर्चा ही आगामी चुनावों की दिशा भी तय करेगा इसलिए सभी पार्टी के द्वारा दिए सभी कार्यक्रमों में बढ़ चढ़ कर भाग लें व अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ें।
इस बैठक में पार्टी के ज़िला प्रभारी व कौशल विकास निगम के संयोजक नवीन शर्मा ने भी ज़िला की टीम को संबोधित किया व अपना मार्गदर्शन दिया। इस बैठक में जिला के महामंत्री दिनेश ठाकुर व मनोज चंदेल, कोषाध्यक्ष कमल महाजन, कार्यकारणी सदस्य पंकज व मंडलो के अध्यक्ष विनोद ठाकुर, सोनू ठाकुर, प्रेम ठाकुर, देवांश चंदेल, सौरव सहित 40 पदाधिकारी मौजूद रहे।
