कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आए 55 लोग किए क्वारंटाईन
बिलासपुर जिला में शुक्रवार को तीन लोग कोरोना पोजटिव आये थे जिन में से दो व्यक्ति इंस्टीचयूशनल क्वारनटाईन में थे जबकि एक व्यक्ति होम क्वारनटाईन में था। जिला प्रशासन ने इनकी रिपोर्ट पोजटिव आते ही इन सभी लोगो को कोविड 19 केयर सेण्टर (शिवा आयुर्वैदिक अस्पताल चाँदपुर) में शिफ्ट कर दिया जिसके बाद जिला प्रशासन होम क्वारनटाईन व्यक्ति के कोरोना पोजटिव आने के बाद एकदम हरकत में आया और शनिवार को खंड चिकित्सा कार्यालय से एक टीम बंदला पहुंची और वहा पर इस व्यक्ति के संपर्क में आए लोगो का आंकडा एकत्रित कर उन सभी को क्वारनटाईन किया।
शनिवार को कार्यकारिणी खंड चिकित्सा अधिकारी डा वरुण शर्मा ने इपनी टीम सहित इस क्षेत्र का दौरा किया और इस व्यक्ति के संपर्क में आए सभी लोगो को क्वारनटाईन किया। डा वरुण के अनुसार यह व्यक्ति बिहार का रहने वाला है और 3 जुलाई को बिहार से हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में काम करने के लिए पहुंचा था जिसके बाद जिला प्रशासन ने इस व्यक्ति को होम क्वारनटाईन किया था। परन्तु जहाँ यह व्यक्ति रह रहा था वहा इसके साथ 40 अन्य मजदुर रह रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला को ही क्वारंटाईन सेंटर बना कर इन सभी लोगो को हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में क्वारनटाईन कर दिया है जबकि 15 अन्य लोकल लोग जो इसके सेकेन्ड्री कॉन्टैक्ट में थे उन सभी को होम क्वारनटाईन कर दिया है। अब स्वास्थ्य विभाग इन सभी लोगो के छ दिन बाद कोविड 19 के संपेल भरेगा। संपेल की रिपोर्ट नेगटिव आने के बाद इन लोगो को क्वारनटाईन से वापिस भेजा जाएगा।
कोरोना पोजटिव व्यक्ति के संपर्क में आए सभी 40 लोगो को हाइड्रो इंजीनियरिंग कॉलेज बंदला में क्वारनटाईन कर दिया गया है जबकि 15 अन्य लोग जो इसके सेकेन्डरी कांटेक्ट में आये थे उन्हें होम क्वारनटाईन किया गया है। इन सभी लोगो का छ दिन बाद कोविड 19 का संपेल लिया जाएगा।
