भाजयुमो अर्की ने टकसाल पंचायत में रोप 550 पौधे
भारतीय जनता युवा मोर्चा ने कसौली मंडल में 550 पौधे रोपे। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा टकसाल पंचायत में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल इस कार्यक्रम में 100 पौधे लगाए। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण का कार्यक्रम 24 जुलाई से शुरू किया गया था जो की कल यानी 31जुलाई तक चलेगा। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला आयोग की अध्यक्ष डैजी ठाकुर पूर्व मंडल अध्यक्ष और जिला में उपाध्यक्ष दौलत राम ठाकुर जी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नरेंद्र ठाकुर जिला सचिव विक्रम शर्मा जी जिला कार्यकारिणी सदस्य रोबिन जी प्रमोद शर्मा जी मंडल उपाध्यक्ष बलदेव ठाकुर जी महिला मोर्चा अध्यक्ष ममता ठाकुर जी अश्विनी शर्मा राकेश शर्मा अवतार जमवाल विकास सेठ कृष्णा मंद्याल सन्तोष शर्मा जी पौधा कार्यक्रम में पौधारोपण कार्यक्रम में मौजूद रहे।
भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा पौधा रोपण का दूसरा कार्यक्रम ग्राम पंचायत कोट के ग्राम का कल का बाग़, नौती व टिपरा में किया गया। भारतीय जनता युवा मोर्चा कसौली मंडल द्वारा इस पौधा रोपण कार्यक्रम में 450 पौधे लगाए गए। यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कसौली मंडल के प्रवक्ता योगेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के युवा व कर्मठ कार्यकर्ता डॉक्टर लोकेश शर्मा द्वारा बतौर मुख्य अतिथि संपन्न हुआ पंचायत के वरिष्ठ व युवा कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
