स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन 6 अक्टूबर को

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हिमाचल प्रदेश 6 अक्टूबर को 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन प्रादेशिक स्तर पर कर रही है। यह जानकारी देते हुए ज़िला संयोजक अजय शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पंजीकरण अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। जो भी विद्यार्थी इसमे भाग लेना चाहते है, वो अपना पंजीकरण करवा ले।
प्रतियोगिता 100 अंकों की होगी। इसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे, जो एमसीक्यू प्रकार के होंगे जिन्हें डेढ़ घंटे में हल करना होगा। सभी प्रशन स्कूल स्तर पर आधारित हिंदी, अंग्रेजी, स्वतंत्रता आंदोलन, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय सामान्य ज्ञान, सामान्य विज्ञान इत्यादि विषयों से होंगे। बिलासपुर ज़िला में लगभग 5000 विद्यार्थीयों के इस परीक्षा मे भाग लेने का लक्ष्य है। प्रतियोगिता में प्रादेशिक स्तर पर पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 25000, 15000 और 11000 रूपए के नक़द पुरस्कार व पांच विद्यार्थियों को 5000 रूपए के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। इसी तरह ज़िला स्तर पर भी पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर आने वाले विद्यार्थियों को क्रमशः 5100, 3100 और 2100 रूपए के नक़द पुरस्कार व पांच विद्यार्थियों को 1100 रूपए के सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। स्कूल स्तर पर भी प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाले विद्यार्थी को भी सम्मानित किया जाएगा l इस प्रतियोगिता के लिए ज़िला भर में केंद्र बनाए जाएंगे जो भी छात्र इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते है, वो विद्यार्थी अपने विद्यालय में या विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं के पास अपना पंजीकरण करवा सकते हैI ज़िला बिलासपुर में इस प्रतियोगिता के लिए विभिन्न जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए गए है।