सिहडा में 71वें वन महोत्सव पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित
71वें वन मण्डल स्तरीय वन महोत्सव का आयोजन बिलासपुर जिला के सिहडा में आयोजित किया गया। इस मौके पर बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुभाष ठाकुर तथा झंडुता विधानसभा क्षेत्र से विधायक जीत राम कटवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सुभाष ठाकुर ने लोकाठ व जीत राम कटवाल ने दाडू में पौधे रोपित किए। वन महोत्सव आयोजन पर सिहडा में एक हेक्टेयर भूमि पर 500 पौधे रोपित किए गए जिनमें आंवला, दाडू, खैर तथा कचनार के पौधे शामिल है। वन मण्डल बिलासपुर के अंतर्गत इस वर्ष 254 हेक्टेयर भूमि पर लगभग एक लाख पौधे रोपित किए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है ताकि वन क्षेत्र को बढ़ाया जा सके।
इस अवसर पर मुख्य अरण्यपाल वन कृत बिलासपुर आर.एस. पटियाल, वन मण्डल अधिकारी एस.बी. पटेल, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण बी.एन. पराशर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष ढिल्लों सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
