राज्यस्तरीय मास्टर्स गेम्स बिलासपुर में 9 नवंबर से

राज्यस्तरीय मास्टर्ज़ गेम्स 2019 प्रतियोगिता आगामी 9 नवंबर से 11 तक बिलासपुर के लुहनु मैदान में आयोजित होंगी। इन खेलों के दौरान प्रदेश भर के 1 हजार से अधिक खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें कई राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी भी भाग लेंगे। यह जानकारी देते हुए एसोसिएशन के राज्य महासचिव तेजस्वी शर्मा ने बताया कि मास्टर्स गेम्स में विभिन्न प्रकार की 12 खेल प्रतियोगियाएं शामिल होंगी। इस दौरान एथलेटिक्स, हॉकी, बास्केटबॉल, फुटबाल, वॉलीवाल, हैंडबाल, वेटलिफ्टिंग, स्विमिंग, लान टेनिस, टेबल टेनिस, शूटिंग, बैडमिंटन रहेगी। सभी प्रतियोगिताएं 30 से लेकर 60 वर्ष तक के ग्रुप्स में करवाई जायगी। इसके अतिरिक्त भी 60 वर्ष से ऊपर की आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग ले सकते है। उन्होंने बताया कि इस बार की एथलेटिक्स प्रतियोगिताएं लुहनु मैदान में बने अंतरराष्ट्रीय स्तर के एथलेटिक्स ट्रैक पर पहली बार आयोजित होगी। उन्होंने बताया कि भविष्य में होने वाली राष्ट्रीय और अंतर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में वही खिलाड़ी जाएंगे जो राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इस बैठक में प्रदेश के सभी ज़िलों के प्रधान व सचिव तथा विभिन्न खेलों के कन्विनर्स में भाग लिया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के रास्ट्रीय महासचिव विनोद कुमार ने की। बैठक में राज्य संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए।