वृक्षारोपण अभियान के तहत ABVP ने 50 हज़ार वृक्ष रोपने का निर्णय लिया : उमेश शर्मा
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई एवं नौणी इकाई के साथ एस०एफ०डी० के कार्यकर्ताओं द्वारा सोमवार को जटोली शिव मंदिर के समीप पौधारोपण किया गया। जिसमे विभिन्न प्रकार के पौधे रोपे गए जैसे चिनार व दाड़ू। लगभग 75 से ज़्यादा चिनार व दाड़ू के पौधे को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं द्वारा रोपे गए।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शर्मा ने बताया कि 23 से 29 जुलाई तक चलाए जा रहे वृक्षारोपण अभियान के तहत अभाविप ने 50 हज़ार वृक्ष रोपने का निर्णय लिया है जिसके तहत सोलन व नौणी ने लगभग 75 पौधे लगाए। पिछले वर्ष भी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वृक्षारोपण अभियान चलाया था जिसके तहत पूरे प्रदेश में 1 लाख से ज़्यादा पौधे लगाए गए थे।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सोलन इकाई एवं नौणी इकाई के साथ एस०एफ०डी० के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उमेश शर्मा जी, डा० चमन ठाकुर, सोलन इकाई सचिव राघव ठाकुर, जिला सोशल मीडिया सह संयोजक अभिषेक जोहर के साथ 33 कार्यकर्ता मौज़ूद रहे एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के कार्यकर्ताओं द्वारा संदेश दिया गया कि हमें ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाने चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण स्वच्छ एवं सुरक्षित रह सके।
