सोलन : नौणी विवि ने ड्राइविंग टेस्ट और दस्तावेज मूल्यांकन की तारीख की घोषित
( words)
डॉ. यशवंत सिंह परमार औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय, नौणी ने विश्वविद्यालय द्वारा चालक के पद के लिए ड्राइविंग टेस्ट और दस्तावेज मूल्यांकन की तारीख को अधिसूचित कर दिया है। विश्वविद्यालय द्वारा चालक (अनुबंध आधार पर, पोस्ट कोड 212) और चालक (दैनिक वेतन आधार, पोस्ट कोड 213) के पदों के लिए ड्राइविंग टेस्ट और दस्तावेज मूल्यांकन क्रमश: 7 मई और 8 मई को सुबह 10: 30 बजे आयोजित किया जाएगा।
