8 EVM को किया गया स्थानांतरित
प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के दिशा-निर्देशानुसार मिनी सचिवालय सोलन में स्थापित वेयरहाउस में भण्डारण की गई 08 कन्ट्रोल यूनिट को आज जिला कोषागार सोलन के स्ट्रान्ग रूम में स्थानातंरित किया गया। यह जानकारी मतदाता पंजीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी सोलन अजय यादव ने दी।
अजय यादव ने कहा कि पूर्ण प्रक्रिया को जिला निर्वाचन कार्यालय सोलन तथा राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में पूरा किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के सोलन मंडल के उपाध्यक्ष चन्द्रकांत शर्मा, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला महासचिव शिवदत्त ठाकुर, कम्यूनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया के अनूप पराशर, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की सावित्री सांख्यान तथा कंचन राणा, तहसीलदार निर्वाचन राजेन्द्र शर्मा एवं नायब तहसीलदार महेन्द्र ठाकुर उपस्थित थे।
