शिमला : ऑनलाइन ठगी मामलों में वापस करवाए 1 लाख 30 हजार रुपए
( words)
वर्तमान में साइबर क्राइम बढ़ रहा है। रोज लोगों को चूना लगाया जा रहा है। इसी तरह का एक मामला सामने आया है। इस संबंध में साइबर सेल शिमला को एक शिकायत प्राप्त हुई। इसमें शातिर ने शिकायतकर्ता को बिजली का नया मीटर लगाने के नाम पर ठगी का शिकार बनाया। शातिर ने पीडि़त के मोबाइल में क्विक सपोर्ट ऐप डाउनलोड करवाया। साथ ही बैंक संबंधी निजी जानकारी भी ले ली। इसके साथ ही उसने पीडि़त के अकाऊंट से 1,60,000 निकलवा लिए। मामले पर साइबर सेल शिमला ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 1,30,000 रुपए पीडि़त के खाते में वापस करवा दिए।
