देहरा : नहीं रहे ढलियारा के 102 वर्षीय मशहूर वैद्य संतराम
विनायक ठाकुर । देहरा
उपमंडल देहरा के अंतर्गत पड़ते ढलियारा के 102 वर्षीय वार्ड घरथेडू निवासी संतराम पुत्र स्व. ढोलू राम की देर सायं की दुःखद मौत होने का मामला प्रकाश में आया है। बताते चलें कि संतराम अपने समय के मशहूर वैद्य थे और दूर-दराज क्षेत्र से लोग इनके घर पर इलाज करवाने के लिए आते थे। यही नहीं वैद्य संतराम को हड्डियों का देसी चिकित्सक भी कहा जाता था। क्योकिं काफी लोगों के इन्होंने हड्डियों संबंधित समस्याओं के भी समाधान करते कर देते थे। जानकारी के मुताबिक वैद्य संतराम हाथ की नवज टटोल के बड़ी से बड़ी समस्या का पता लगा लेते हैं, जिसके बहुत से प्रमाण जगजाहिर हैं।
ढलियारा निवासी आशु का कहना है कि जब मैं छोटा था तो एक बार फर्श पर गिर गया, जिससे उसकी हड्डी में गंभीर चोट आई, जिसे सन्तराम ने ठीक कर दिया। ढलियारा के स्थानीय निवासी होने के बावजूद भी वैद्य संतराम की अलग पहचान रही है। लोगों की जुबान पर आज भी उनका नाम चर्चित है। आज वैद्य सन्तराम जनता के बीच में नहीं है, परंतु उनकी यादें हर एक व्यक्ति के दिलो पर राज कर रही है।
