कुनिहार : जाबल झमरोट पंचायत के शिव मंदिर में हुआ 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयाेजन
रंजीत ठाकुर । कुनिहार
क्षेत्र के समीप जाबल झमरोट पंचायत के प्राचीन शिव मंदिर में कमेटी के सौजन्य से शिवरात्रि के उपलक्ष्य में करवाई जा रही 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा में श्रोताओं की भीड़ उमड़ रही है। इस कथा को कथा आचार्य चंद्रशेखर शर्मा चंडी वाले अपनी मधुर वाणी से सुना रहे है। कथा के 9वें दिन कथा वाचक चंद्रशेखर शर्मा ने कथा के कई प्रषंग श्रोताओं को सुनाएं। उन्होंने राम चरित मानस कथा के प्रषंग में भगवान श्री राम व माता सीता के विवाह, हनुमान की विचित्र शक्तियों व अन्य कई प्रषंग भक्तों को सुनाए। कथा के दौरान कथा वाचक ने श्रोताओं को शिवरात्रि व्रत को किसी विधि से करना चाहिए बारे भी ज्ञान दिया तथा कहा कि इस व्रत के करने से भगवान शंकर बहुत खुश होते हैं और मन वांछित फल अपने भक्त को देते हैं। कमेटी प्रधान श्रीराम परिहार व महासचिव बीरबल परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कथा 19 फरवरी तक रहेगी। कथा में दूर दूर से भारी संख्या में श्रोता पहुंच रहे हैं। तथा प्रतिदिन कमेटी द्वारा कथा के उपरांत भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी डीडी कश्यप पूर्व बीडीसी सदस्य ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी।
