15 फरवरी से होगा शिव ताण्डव गुफा कुनिहार में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का शुभारंभ

**शिवरात्रि पर हर वर्ष समिति व शंभू परिवार करवाता है आयोजन
कुनिहार:-प्राचीन शिव तांडव गुफा विकास समिति कुनिहार व शंभु परिवार के सौजन्य से गुफा प्रांगण में 11 दिवसीय शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है। समिति अध्यक्ष रामरतन तनवर,उपाध्यक्ष अमरीश ठाकुर व मीडिया एडवाइजर मनोज भारद्वाज ने बताया कि महाशिवरात्रि के उपलक्ष पर शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें कथावाचक परम श्रद्धेय जीत राम शर्मा आचार्य ग्राम देवथल कुहंर अपनी मधुर वाणी से शिव कथा का गुणगाण करेंगे। उन्होंने ने बताया की 15 फरवरी शनिवार सुबह 9 बजे से कलश यात्रा के साथ कथा का शुभारंभ होगा। वही1बजे से 4 बजे तक कथा का समय रहेगा। प्रतिदिन 4से 6 बजे तक भंडारे का प्रसाद वितरित किया जाएगा। 25 फरवरी को हवन व पूर्णाहुती के साथ कथा को विराम दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 26फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है महाशिवरात्रि को सुबह से रात तक भोले के सुंदर भजनों व झाँकियों का आयोजन भी भक्तों के लिए किया जाएगा।वही सभी भक्तों को फलो का प्रशाद विशेष तौर पर दिया जायेगा। 27 फरवरी को सभी क्षेत्र वासियों के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। गुफा विकास समिति व शम्भु परिवार ने सभी क्षेत्र वासियों से इस कार्यक्रम में भाग लेने वो भोले के आशीर्वाद लेने की अपील की है