कुनिहार : बीएल स्कूल के 12 स्काउटस एंड गाइड्स लेंगे त्रित्या सोपान प्रशिक्षण शिविर में भाग
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
बीएल वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल कुनिहार के 6 स्काउटस एंड 6 गाइड्स जिला सतरीय त्रित्या सोपान प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे हैं। जानकारी देते हुए विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष ने बताया की विद्यालय से 6 स्काउटस एंड 6 गाइड्स जसविंदर, मानसी, दिव्या वर्मा, पलक, जन्नत, मन्नत, चैतन्य, गौरव वर्मा, अंशुल ठाकुर, महेश ठाकुर, नमन शर्मा, राजवीर तंवर का जिला स्तरीय त्रित्या सोपान प्रशिक्षण शिविर के लिए चयन हुआ है, जो की राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पट्टा बरावरी में 8 से 12 जुलाई तक भारत स्काउट्स एंड गाइड्स के सौजन्य से आयोजित किया जा रहा है। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की डॉ. जगदीश नेगी उच्च उप-शिक्षा निदेशक सोलन के मार्ग दर्शन से यह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इन स्काउट्स एंड गाइड्स के साथ कैंप में विद्यालय से गाइड कप्तान पिंकी कुमारी व स्कॉउट मास्टर गुरदेव भी मौजूद रहेंगे। विद्यालय अध्यक्ष ने इन सभी बच्चों को इस शिवर में भाग लेने के लिए बधाई दी है।
साथ ही इस शिविर में विभिन्न प्रकार की स्काउट्स एंड गाइड्स गतिविधियों में भाग लेंगे। विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की इस शिविर के दौरान डीसी धीमान जिला कमिश्नर स्काउट्स, कमल व्यास जिला कमिश्नर स्काउट्स, मीना भट्टी डी ओसी (गाइड्स), कल्पना डीओसी (गाइड्स), महेंदर पॉल डीओसी (स्काउट्स), आशीष कुमार स्कॉउट मास्टर, सुनीता कुमारी गाइड कप्तान, सतीश कुमार स्कॉउट मास्टर, कुसुम लता गाइड कप्तान भी शिविर में मौजूद रहेंगे। विद्यालय मुख्याध्यापिका ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, विद्यालय अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन तंवर, विद्यालय मुख्याध्यापिका सुषमा शर्मा, उप- प्रधानाचार्य किरण लेखा व समस्त अध्यापक वर्ग ने ने भी इन स्काउट्स एंड गाइड्स को शिविर में भाग लेने के लिए बधाई दी।
