साेलन : 41वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 12 छात्रों ने लिया भाग
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू के 12 छात्रों ने डॉ. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज, नई दिल्ली में आयोजित 41वीं नॉर्थ ज़ोन शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में भाग लिया। इन सभी विद्यार्थियों ने हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया और अपनी टीम को सेमीफाइनल तक पहुंचाया। पाइनग्रोव स्कूल, सुबाथू के अथर्व सिंह, सिद्धांत जामवाल और प्रिशा का चयन 65वीं सीनियर राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता के लिए हो चुका है। यह प्रतियोगिता 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक भोपाल एमपी शूटिंग अकादमी एमपी में आयोजित की जाएगी।
