बंजार: अवैध शिकार मछलियों को करते हुए हैं 7 शिकारियों से वसूला 13000 का जुर्माना
मत्स्य विभाग ने गत दिन लारजी से लेकर हामनी फार्म तक गश्त करते हुए सात अवैध मत्स्य आखेट के केस अलग-अलग जगहों पर पकड़े गए जिनसे ₹13000 जुर्माना वसूल किया गया तथा ₹750 जब्त की गई मछली को नीलाम किया गया मत्स्य अधिकारी डीसी आर्या अपने स्टाफ सदस्य अभिषेक मत्स्य क्षेत्रीय सहायक लारजी तथा भोलाराम मत्स्य जीवी हामनी फार्म शामिल थे। उन्होंने बताया कि विभाग को कुछ दिनों से शिकायत प्राप्त हो रही है की तरगाली से लेकर लारजी तक कुछ शरारती तत्वों द्वारा अवैध शिकार बीच-बीच में किया जा रहा है। जिस को रोकने के लिए विभाग ने कार्यवाही की और 7 अवैध शिकारियों को मछली पकड़ते हुए रंगे हाथों पकड़ा जिनमें दयाल चंद पुत्र रूपलाल गांव थाराश डाकखाना हुरला, यशपाल पुत्र बेलीराम गांवों शिहली डाकखाना मंगलौर, हीरालाल पुत्र डुगला राम गांव खड़ी सेरी डाकखाना हुरला, नरेश गीर पुत्र अशोक कुमार गांव वास्ता डाकखाना पंडोह, दुर्गादत्त पुत्र हरजीराम गांव नौन डाकखाना बाली चौकी, भाग सिंह पुत्र दिले राम गांव नौन डाकखाना बाली चौकी, दिनेश कुमार पुत्र नोक सिंह गाव नौन डाकखाना वाली चौकी के नाम नाम शामिल है इनके द्वारा पकड़ी गई मछली को मौके पर ₹750 में नीलाम किया गया है और हिदायत दी गई है कि भविष्य में अगर द्वारा अवैध मछली का शिकार करते हुए पकड़े जाते हैं और सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी वहीं पर निदेशक मत्स्य विभाग कुल्लू सतपाल मेहता का कहना है कि उक्त लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। आने वाले समय में यदि कोई अवैध रूप से मछलियों का शिकार करता हुआ पाया गया कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी।