देहरा : मूहल स्कूल के 135 विद्यार्थियाें ने किया व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण
विनायक ठाकुर । देहरा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मूहल के 135 छात्र-छात्राए मंगलवार को पालमपुर व पपरोला में व्यावसायिक शिक्षा भ्रमण पर निकले। जिन्हें स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। व्यावसायिक शिक्षक रमन चौधरी तथा रीना कौंडल के मार्गदर्शन में उक्त तमाम छात्र-छात्राएं साईं विश्वविद्यालय पालमपुर तथा स्पोर्ट्स हॉस्टल पपरोला में विशेषज्ञों से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी सर्विसेज तथा फिजिकल एजुकेशन की महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त करेंगे। प्राध्यापक संदीप कौंडल तथा संदीप शर्मा भी विद्यार्थियों के साथ रहे। वहीं, जानकारी देते स्कूल प्रधानाचार्य गोविंद सिह ने कहा कि इस व्यवसायिक शिक्षा भ्रमण पर 9वीं कक्षा से लेकर जमा दाे के सभी छात्र सरकार द्वारा बच्चों को दी जा रही शिक्षा की गुणवता को बढ़ाने के उद्देश्य से गए हैं।
