पालमपुर : 15 परिवारों ने कांग्रेस का हाथ, थामा भाजपा का दामन
प्रतिमा राणा। पालमपुर
लमलेहड पंचायत के अप्पर दत्तल के 15 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया।भाजपा नेता त्रिलोक कपूर ने उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा में शामिल किया। गांव के लोगों ने कहा कि आज तक हम कांग्रेस के साथ चलते रहे, लेकिन यह हमारा दुर्भाग्य था न तो आज तक हमारी समस्याओं को सुना गया और न ही हमारे बारे में कुछ सोचा। जब चुनाव आते हैं, तब हमारी सुध लेते हैं और हमारे लोगों को बरगला कर बोतल ले लेते हैं, लेकिन फिर 5 वर्ष उनके दर्शन नहीं होते हैं।
उन्होंने कहा कि अब गांव के लोग भी पढ़-लिख गए हैं और समझदार हो गए हैं, अब इनके झूठे झांसे में आने वाले नहीं हैं। भाजपा ज्वाइन करने वालों में अप्पर दत्तल के कैलाशां देवी, कृष्णा देवी, संजोगक्ता देवी, निर्मला देवी, मधुबाला, अंजू कुमारी, इंदु चौधरी, पूजा देवी, शेष राम, देशराज, स्वरूप चंद, पवना देवी, अभिषेक, राहुल, अतुल व मिशूल आदि ने कहा कि आज हमने जयराम ठाकुर की योजनाओं, कार्यक्रम और त्रिलोक कपूर की कार्य पद्धति से प्रभावित होकर कांग्रेस पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने का निर्णय लिया है।
