कुनिहार : पेंशनर्ज कल्याण संघ सायरी का 17वां स्थापना दिवस समारोह 9 अगस्त को
न्यू शाही कम्पलेक्स हाल सायरी में होगा आयोजित
रंजीत ठाकुर। कुनिहार
पेंशनर्ज कल्याण संघ सायरी अपना 17वां स्थापना दिवस 9 अगस्त को बड़ी धूमधाम के साथ मनाएगा। संघ के प्रधान बेलीराम राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि यह स्थापना समारोह नजदीक बस स्टैंड सायरी न्यू शाही हाल में आयोजित होगा, जिसके मुख्यातिथि विधायक सोलन धनीराम शांडिल होंगे। तथा आत्मा राम शर्मा हिमाचल प्रदेश पेंशनर्ज कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। इसके अतिरिक्त वीके शर्मा (सेवा निवृत्त) उप महानिरिक्षक एसएसबी एवं राजेश कुमार एमटीसी, एसएसबी शिमला विशेष अतिथि के तौर पर मौजूद होंगे।
उन्होंने बताया कि समारोह की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है, जिला पेंशनर्ज कल्याण संघ सोलन अध्यक्ष केडी शर्मा व जिला में कार्य कर रही सभी इकाइयों को कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया है। समारोह में सूचना एवं जन संपर्क विभाग हिमाचल प्रदेश के कलाकारों द्वारा मनोरंजक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सायरी इकाई ने सभी पेंशनरों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर समारोह की शोभा बढ़ाएं।
