शनिवार को भी राजगढ़ में कोरोना की दस्तक, आए दो नए मामले
राजगढ़ में शनिवार को दो कोरोना के मामले सामने आए है। इससे पहले शुक्रवार देर सांय भी दो मामले सामने आए थे और यहाँ कोरोना का कहर बड़ता जा रहा है। इसी सप्ताह में राजगढ़ में 7 मामले सामने आने से दहशत बढ़ती जा रही है। शनिवार को सिविल अस्पताल में किए गए एंटीगन टेस्ट में दो पोजिटिव मामले पाए गए।
इनमे नगर पंचायत राजगढ़ में कार्यरत 53 वर्षीय सामुदायिक कार्यकर्ता और उनका पुत्र जो आई जी एम् सी शिमला में एम् बी बी एस कर रहा है पोजिटिव निकले है जबकी पिछली कल जो दो लोग संक्रमित पाए गए वे बुधवार को पोजिटिव पाई गई महिला के प्राथमिक सम्पर्क में थे। वार्ड न० 1 की 55 वर्षीय महिला व् राणाघाट के 65 वर्षीय व्यक्ती ने सराहं में टेस्ट करवाये थे और दोनों की रिपोर्ट पोजिटिव पाई गई। रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद दोनों लोगो को होम आईसोलेट कर दिया गया।
प्रभारी सिविल अस्पताल राजगढ़ डा० हितेंद्र ने बताया कि दोनों दिन पोजिटिव आए 4 लोगों को होम आईसोलेट कर दिया गया है।