ज्वालामुखी : 20 वर्षीय युवती ने गलती से निगला जहर, हालत गंभीर
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत एक 20 वर्ष अपने घर पर गलती से किसी जहरीली दवाई का सेवन करने की जानकारी प्रकाश में आई है, जिसके बाद उसके परिजन उसे उपचार हेतू सिविल अस्पताल ज्वालामुखी ले आए। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के उसे टांडा रेफर कर दिया है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस को उक्त युवती कोई भी बयान देने लायक नहीं थी। बरहाल युवती का टांडा में उपचार किया जा रहा है।
