ज्वालामुखी : मझीन चाैक में युवक से पकड़ी 20.63 ग्राम चरस
( words)
विनायक ठाकुर । ज्वालामुखी
पुलिस थाना ज्वालामुखी के अंतर्गत मझीन चौक में पुलिस ने गश्त के दौरान निखिल जम्वाल उर्फ लक्की पुत्र सुरजन सिंह निवासी गुगाणा, डाकघर गगडुही से शक के आधार पर तलाशी के दौरान पुलिस ने उससे मौके पर 20.63 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने निखिल उर्फ लक्की को मौके पर गिरफ्तार करते हुए उसके खिलाफ खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल ने की है।
