22 जनवरी सुबह 7 बजे निर्भया मामले के दोषियों को मिलेगी फांसी
( words)

पटियाला हाउस कोर्ट ने मंगलवार को निर्भया के चारों गुनहगारों का डेथ वारंट जारी कर दिया। निर्भया मामले में कोर्ट ने 22 जनवरी की तारीख फांसी के लिए तय कर दी है। फांसी का समय भी सुबह सात बजे तय कर दिया गया है। बता दें चारो दोषियों को फांसी दिल्ली के तिहाड़ जेल में दी जाएगी।
मां ने कहा आज मिला इन्साफ
7 साल से इंसाफ का इंतजार कर रही निर्भया की मां ने फैसला सुनते ही अपनी प्रतिक्रिया दी है। फैसला आने के बाद निर्भया की मां ने कहा कि आज मेरी बेटी को इंसाफ मिल गया है। दोषियों को सजा मिलने से देश में महिला शक्ति को मजबूती मिलेगी। वहीं इस फैसले से लोगों में न्याय व्यवस्था के प्रति विश्वास जगा है।