26 जुलाई को दाड़लाघाट में मनाया जाएगा कारगिल दिवस
हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति वैटरन सैनिक रिटायर्ड कैप्टन बालक राम शर्मा ने कहा है कि 26 जुलाई 1999 कारगिल युद्ध सेना विजय दिवस़ के रूप में कल 26 जुलाई 2020 दाड़लाघाट में लीग के अध्यक्ष कैप्टन हीरा लाल ठाकुर की अध्यक्षता में मनाया जा रहा है। बालक राम शर्मा ने कहा कि कल 26 जुलाई 2020 कारगिल युद्ध सेना विजय दिवस दाड़लाघाट व भराडीघाट के वैटरन सैनिक लीग ने दाड़लाघाट में बडे हर्षोल्लास से मनाया जाने का फैसला किया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि आईजीएमसी सीएमओ डॉ कर्नल महेश कुमार को आमंत्रित किया गया है।
इस दौरान बिलासपुर से वीर चक्र कैप्टन रूप लाल, हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति वैटरन सैनिक कैप्टन बालक राम शर्मा रिटायर्ड, कैप्टन भींम सिंह गुलेरिया, मण्डी ऋषी मार्कंड बागा परिवंहन समिति के अध्यक्ष कैप्टन सुरेन्द्र कुमार राणा, सचिव सूबेदार जोगिन्द्र ठाकुर, जिला बिलासपुर के नवयुक्त प्रधान सूबेदार दिवाकर दत्त शर्मा, उप प्रधान कैप्टन हंसराज राणा, रिटायर्ड सचिव सूबेदार मेजर विपिन चंद शर्मा, कैप्टन नरेश कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है।हिमाचल प्रदेश भूतपूर्व सैनिक कल्याण एवं विकास समिति वैटरन सैनिक कैप्टन रिटायर्ड बालक राम शर्मा ने कहा कि आज़ हमें गर्व है उन रणबांकुरों पर जिन्होने अपने देश मातृभूमि व तिरंगे की आन बान शान के लिए अपने जीवन ही न्योछावर कर दिया था। तिरंगा ओढ़ने के लिए तैयार हुए ऐसी महान् शक्तियों को याद करना हमारा फ़र्ज और दायित्व है। देश के शहीद कारगिल के शहीद और हाल ही में गलवान घाटी के 20 वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की जाऐगी। इस मौके पर वीर शहीदों की नारियों व कोरोना योद्धा को भी सम्मानित किया जाएगा।
