साेलन : एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ़ फार्मेसी के 30 छात्रों ने किया फार्मा कंपनियों का दौरा
फर्स्ट वर्डिक्ट। साेलन
एलआर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी के बी फार्मेसी तथा डी फार्मेसी कोर्स के 30 छात्र व अध्यापकों ने ऐक्सेंट फॉर्मास्यूटिकल व डायग्नाेलॉजिस्टक कंपनी का आज (रविवार काे) दौरा किया। छात्रों ने टेबलेट सेक्शन, लीक्युड सेक्शन, कैप्सयूल सेक्शन, गुणवत्ता नियंत्रण सेक्शन व वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के बारे में जानकारी हासिल की। संस्थान के प्रधानाचार्य डॉ श्वेता अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि छात्रों के सर्वगीण विकास के लिए यह आवश्यक है कि छात्रों को समय-समय पर व्यवहारिक ज्ञान भी हासिल होता रहे। इसी क्रम में उनके द्वारा इस दौरे का आयोजन करवाया गया। प्रधानाचार्य डॉ श्वेता अग्रवाल ने एक्सेंट फार्मास्यूटिकल वह डायग्नोस्टिक कंपनी के प्रबंधक नीरज कुमार बॉयलर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूट की प्रबंधक संचालक नीशा धनखड़ व उप निदेशक आदिल हुसैन का इस दौरे को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया।
